मेलेनिन बढ़ाने के लिए क्या खाएं?HealthPlanet

Posted on Sat 10th Dec 2022 : 13:25

मेलेनिन लेवल नैचुरली कैसे बढ़ाएं :-

एंटीऑक्सिडेंट (Antioxidants)


एंटीऑक्सिडेंट कैंसर, एथेरोस्क्लेरोसिस एवं ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से होने वाली कई गंभीर बीमारियों से बचाव में मददगार है। इसलिए मेलेनिन लेवल बढ़ने के लिए एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर खाने-पीने की चीजें जैसे गहरी हरी रंग की सब्जियां (Dark leafy greens), डार्क बेरीज (Dark berries), डार्क चॉकलेट (Dark chocolate) या रंग-बिरंगी सब्जियों (Colorful vegetables) का सेवन किया जा सकता है। इन खाद्य पदार्थों में एंटीऑक्सिडेंट ज्यादा होती है और ये आसानी से मिल भी जाता है।


विटामिन ए (Vitamin A)


विटामिन ए मेलेनिन के निर्माण में खास भूमिका अदा करता है। इसके साथ ही विटामिन ए अल्ट्रावायलेट किरणों (UV Rays) से भी त्वचा को बचाने में सहायक है। इसलिए मेलेनिन लेवल को नैचुरल तरीके से बढ़ाने के लिए लाल, पीली या नारंगी रंग की सब्जियों या फलों का सेवन किया जा सकता है।


विटामिन ई (Vitamin E)


स्किन के लिए विटामिन ई बेहद लाभकारी बताया जाता है। विटामिन ई में मौजूद एंटीऑक्सिडेंट प्रॉपर्टीज मेलेनिन लेवल को बढ़ाने में सहायक होती है। वहीं विटामिन ई स्किन को डैमज होने से भी बचाव में मदद करती है। इसलिए सब्जियां (Vegetables), ग्रेन्स (Grains), सीड्स (Seeds) एवं नट्स (Nuts) का सेवन किया जा सकता है और मेलेनिन लेवल को नैचुरली बूस्ट किया जा सकता है।


विटामिन सी (Vitamin C)


विटामिन सी में भी एंटीऑक्सिडेंट्स प्रॉपर्टीज की मौजूदगी स्किन के लिए अच्छी मानी गई है। वहीं त्वचा को सुरक्षा प्रदान करने के लिए भी विटामिन सी (Vitamin C) का सेवन किया जा सकता है। अगर आप मेलेनिन लेवल को नैचुरली बूस्ट करना चाहती हैं, तो खट्टे फल जैसे कीवी या संतरे का सेवन कर सकती हैं।


कॉपर और ऑयरन (Copper and Iron)


मेलेनिन लेवल बढ़ाने के लिए कॉपर और ऑयरन रिच फूड का सेवन करना आवश्यक बताया गया है। इसलिए अपने डायट में अलसी के बीज (Flaxseeds), पालक (Spinach) और डॉर्क चॉकलेट (Dark chocolate) को शामिल करें। वहीं कॉपर और ऑयरन की पूर्ति के लिए गुड़ का सेवन भी किया जा सकता है।


इन अलग-अलग विटामिन्स के सेवन से मेलेनिन लेवल को नैचुरली बढ़ाने में मदद मिल सकती है। वहीं मेलेनिन (Melanin) सिर्फ हानिकारक किरणों से ही नहीं, बल्कि त्वचा के लिए अन्य कारणों से भी जरूरी है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info